Game changer movie Telugu film Ramcharad ki( गेम चेंजर मूवी ) - Entertainment Edge 0.01 best ,all news movie

Game changer movie Telugu film Ramcharad ki( गेम चेंजर मूवी )

 Game changer movie  2025


‘गेम चेंजर ’ एक तेलगु फिल्म है,जिसका निर्देशन एस शंकर ने किया है। यह फिल्म 10 जनवरी 2025 को सिनेमाघर में रिलीज हुई थी। फिल्म में रामचरण , कियारा आडवाणी और एस जे सूर्या मुख्य भूमिकाओं में है।फिल्म की कहानी एक ईमानदार अधिकारी 
राम ( राम चरण) के इर्द गिर्द घूमती हैं, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ता हैं।राम की गर्लफ्रेंड दीपिका ( कियारा आडवाणी) उसे आईएएस बनने के लिए प्रेरित करती है,ताकि वह समाज में बदलाव ला सकें।मुख्यमंत्री सत्यमूर्ति के बाद ,राम को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी जाती है। जिससे वह भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी जंग जारी रखता है।

Game changer movie Telugu Ramcharan ki( गेम चेंजर तेलगु मूवी की)?

फिल्म को समीक्षकों से मिश्रित प्रतिक्रियाएं मिली है।मुख्य दर्शकों ने फिल्म को 2.0/5 रेटिंग देते हुए कहा है,की कहानी में नयापन नहीं है। और यह शंकर की पुरानी फिल्मों की याद दिलाती है।और रामचरण के अभिनय की प्रशंसा की गई हैं, लेकिन फिल्म की लंबाई और कमजोर पटकथा की आलोचन हुई हैं।

जब की बड़े बड़े न्यूज़ चैनलों ने गेम चेंजर मूवी को 2/5 की रेटिंग दी है। यह उल्लेख करते हुए कहा कि एस .जे सूर्या ने अपने अभिनय से सभी कलाकारों पर भारी प्रभाव डाला है।जबकि रामचरण की एक्टिंग और एक्शन की सराहना की गई हैं। जनसत्ता के अनुसार,फिल्म में रामचरण का डबल रोल है, जहां वे एक पिता और एक पुत्र की भूमिका निभाते है,और कहानी भ्रष्टाचार से लड़ने वाले एक ईमानदार आईएएस की है।

कुल मिलाकर ‘गेम चेंजर ’ एक सामान्य राजनीतिक ड्रामा है, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ एक लड़ाई पर आधारित है। रामचरण के प्रशंसकों  के लिए  यह फिल्म देखने लायक हो सकती है। लेकिन कहानी में एक नयापन की कमी और फिल्म की लंबाई  कुछ दर्शकों को निराश कर सकती है। 

फिल्म ‘गेम चेंजर’ की मुख्य भूमिका इस प्रकार है।

मुख्य कलाकार:

रामचरण – फिल्म में डबल रोल में है, जो पिता और पुत्र दोनों की भूमिकाएं निभाते है। वे एक ईमानदार आईएएस अधिकारी राम की भूमिका में है,जो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ता है।

  1. कियारा आडवाणी – वे फिल्म में दीपिका का किरदार निभा रही हैं,जो राम की प्रेमिका है।जो राम को आईएएस अधिकारी बनने के लिए प्रेरित करती है।
  2. एस .जे .सूर्या – वे फिल्म के मुख्य विलन की भूमिका निभा रहे है।
  3. जयाराम– वे एक महत्वपूर्ण राजनीतिक किरदार में हैं,जो मुख्यमंत्री की भूमिका में नजर आते है।
  4. सुनील – वे एक कॉमिक भूमिका निभा रहे हैं, जो कहानी में  हल्के फुल्के मजाकिया पल लाते है।
  5. सामंथा रूथ  प्रभु ( कैमियो रोल) – रिपोर्ट्स के मुताबिक ,फिल्म में उनका एक विशेष गेस्ट अपियरेंस हो सकता है। 

निर्देशन : एस शंकर ( प्रसिद्ध  दक्षिण भारतीय फिल्म निर्देशक) 

संगीत – थमन एस 

निर्माता – दिल राजू 

 गेम चेंजर कहानी की झलक :

फिल्म की कहानी एक ईमानदार आईएएस अधिकारी राम चरण के इर्द गिर्द घूमती है, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ता है।मुख्यमंत्री की मौत के बाद ,उसे राजनीति में आना पड़ता है और सिस्टम में बदलाव लाने के लिए संघर्ष करना पड़ता हैं। इस दौरान वह अपने पिछले दुश्मनों और कुछ मुश्किलों का सामना करता है।

गेम चेंजर तेलगु मूवी ( Game  changer Telugu movie ) Box office collection:


Film "Game changer  Telugu movie" Box office collection उम्मीदों के अनुसार नहीं रही है। 22 दिनों में इसने भारत में कुल 130.68 करोड़ रुपए की कमाई की है।  जबकि वैश्विक स्तर पर इसकी कुल कमाई ₹185.1 करोड़ रही। फिल्म का बजट ₹450 करोड़ था, इसलिए यह अपनी लागत निकालने में असफल रही।



फिल्म गेम चेंजर का कुल बजट ₹500 करोड़ था ,इसमें से ₹75 करोड़ सिर्फ गानों पे खर्च किए गए थे।


गेम चेंजर में राम चरण का किरदार: 

राम चरण इस फिल्म में एक युवा  ईमानदार और क्रांतिकारी नेता की भूमिका निभा रहे है। उनका किरदार एक ऐसे व्यक्ति का है ,जो भ्रष्टाचार और राजनीतिक अन्याय के खिलाफ लड़ता है और सिस्टम में बदलाव लाने की कोशिश करता है।

राम चरण के किरदार की खास बातें: 

1– शक्तिशाली नेता 

० वह एक ऐसे व्यक्ति है जो समाज में बदलाव लाने का सपना देखते है।
० राजनीतिक खेल और साजिशों के खिलाफ लड़ते है।

2– एक्शन से भरपूर अवतार 

० फिल्म में उनका किरदार न सिर्फ दमदार डायलॉग बोलता है बल्कि हाई आक्टेन एक्शन सीन भी करता है।

० स्टंट्स और फाइट सीन्स फिल्म का बड़ा आकर्षण होंगे।


3– इमोशनल और इंस्पायरिंग जर्नी :

० फिल्म में उनके किरदार का सफर प्रेरणादायक होगा। जिसमे कई संघर्ष और चुनौतियां दिखेंगी।

० आम जनता और उनके समर्थकों के बीच एक मसीहा के रूप में नजर आएंगे।

FAQ 

1–क्या यह किरदार रियल लाइफ नेता से प्रेरित है ?

Ans – हालांकि निर्माताओं ने इसे एक फिक्शनल कहानी बताया है ,लेकिन किरदार में कुछ ऐसे एलिमेंट्स हो सकते हैं जो असली नेताओं की तरह लग सकते है।

रामचरण का नया लुक : 

फिल्म में उनका नया लुक बेहद स्टाइलिश और दमदार है।पोस्टर और टीजर में वह एक करिश्माई लीडर की तरह नजर आ रहे हैं।जो जनता को अपने विचारों से प्रभावित करता है।

2– दर्शकों ने फिल्म के बारे मे क्या कहा? 

Ans – रामचरण और कियारा आडवाणी की फिल्म " गेम चेंजर" को दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। कुछ दर्शकों ने फिल्म की प्रशंसा की है,जबकि अन्य ने इसे औसत या निराशाजनक बताया है।

प्रशंसात्मक प्रतिक्रियाएं :

  • कुछ दर्शकों ने रामचरण की एंट्री को शानदार और फिल्म को ‘बवाल’ बताया .
  • एक अन्य दर्शक ने फिल्म को मेगा ब्लॉकबस्टर कहते हुए रामचरण और एस जे सूर्या की जोड़ी की तारीफ की है.

नकारात्मक प्रतिक्रियाएं :

  • कुछ दर्शकों ने ‘गेम चेंजर’ फिल्म को 2025 की सबसे बेकार फिल्म कहा।
  • एक दर्शक ने फिल्म को ठीक ठाक  बताते हुए 2.5/5 रेटिंग दी है,और सेकंड हाफ को साधारण बताया है।

मिश्रित प्रतिक्रियाएं: 

० कुछ दर्शकों ने फिल्म की पहले भाग कि प्रशंसा की है, लेकिन दूसरे भाग को कमजोर बताया है।
० कई दर्शकों ने रामचरण के प्रदर्शन और थमन के बैकग्राउंड स्कोर की तारीफ की है , लेकिन निर्देशन को शंकर के सामान्य मानकों से कमतर बताया है।

निष्कर्ष : 

रामचरण का यह किरदार सिर्फ एक एक्शन हीरो तक सीमित नहीं है,बल्कि वह एक क्रांतिकारी नेता के रूप में नजर आएंगे , जो सिस्टम को बदलने के लिए पूरी ताकत झोंक देता है।उनका रोल "गेम चेंजर "का सबसे बड़ा हाइलाइट होगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.