Ramayana रणवीर कपूर की रामायण में यश को क्यों बनना था रावण बोले कोई और रोल मिलता तो नहीं करता
रामायण : रणवीर कपूर की रामायण में यश को क्यों बनना था रावण बोले कोई और रोल मिलता तो नहीं करता। क्यों बनना था सिर्फ रावण—
नितेश तिवारी की आगामी पौराणिक फिल्म रामायण (Ramayana) की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। रणवीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर फिल्म में केजीएफ के रॉकी भाई उर्फ यश ( yash) रावण की भूमिका निभाने जा रहे है। अभिनेता ने एक हालिया इंटरव्यू में बताया कि आखिर क्यों वह रावण की भूमिका निभाना चाहते है ,जानिए इस बारे में ।
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित आगामी फिल्म भारतीय महाकाव्य रामायण पर आधारित एक भव्य परियोजना है। इस फिल्म में रणवीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे है, जबकि साईं पल्लवी माता सीता के रूप में नजर आएंगी । साउथ के सुपरस्टार यश जो रावण का किरदार निभा रहे हैं,।और सनी देओल हनुमान की भूमिका में दिखाई देंगे । लारा दत्ता को कैकेई के रूप में और शीबा चढ्ढा को मंथरा के रूप में कास्ट किया गया है ।
फिल्म को दो भागों में रिलीज किया जाएगा : पहला भाग दिवाली 2026 पर और दूसरा भाग दिवाली 2027 पर रणवीर कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने पहले भाग की शूटिंग पूरी कर ली है, और दुसर भाग की शूटिंग जल्द ही शुरू करेंगे , उन्होंने इस परियोजना का हिस्सा बनने पर गर्व व्यक्त किया है ।
रामायण ,यश क्यों निभाना चाहते है रावण का किरदार :
यश ने अपने इंटरव्यू में कहा ,की यह एक बहुत ही आकर्षक किरदार , मै इसे किसी और के कारण नहीं करता , अगर आप मुझसे पूछे कि क्या मैं रामायण में कोई और किरदार निभाना चाहता हु , तो शायद नहीं , मेरे लिए एक अभिनेता के तौर पर रावण का किरदार निभाना सबसे रोमांचक है। मुझे इस खास किरदार के शेड्स और बारांकिया पसंद है , इस किरदार को अलग तरीके से पेश करने की बहुत गुंजाइश है।
साउथ के सुपरस्टार यश को रावण की भूमिका निभाने के लिए चुनने के पीछे कई कारण है।
1– दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और पर्सनैलिटी
यश की शक्तिशाली स्क्रीन प्रेजेंस, दमदार बॉडी लैंग्वेज और उनकी गहरी आवाज , उन्हें रावण जैसे करिश्माई और प्रभावशाली किरदार के लिए परफेक्ट बनाती है।
2– KGF से मिली लोकप्रियता
यश ने KGF सीरीज में रॉकी भाई के रूप में एक ताकतवर और इंटेंस किरदार निभाया था, जिससे उनकी एक्शन इमोशन और ग्रैविटी को दिखाने की क्षमता सामने आई ,रावण के किरदार में भी यही इंटेंसिटी और प्रभावशाली व्यक्तित्व चाहिए ।
3– विलेन और एंटी –हीरो के लिए परफेक्ट चॉइस _
रावण सिर्फ एक विलेन ही नहीं ,बल्कि एक बुद्धिमान और शक्तिशाली आत्मगर्वी राजा था । यश की डायनामिक एक्टिंग इस लेवल को एक अलग ही लेवल पर ले जा सकती है ।
4– पैन -इंडिया अपील
यश की फैन फॉलोइंग अब सिर्फ साउथ तक ही नहीं बल्कि वह पैन इंडिया सुपरस्टार बन चुके है ,ऐसे में फिल्म को ऑल इंडिया और इंटरनेशनल लेवल पर पहचान मिलेगी।
5– नया और फ्रेश कास्टिंग अप्रोच
अब तक रावण के किरदार को कई सीनियर्स एक्टर निभा चुके है , लेकिन यश जैसे यंग और फिजिकली फिट एक्टर को लेना एक फ्रेश और आकर्षक चॉइस है ।
फिल्म की कहानी ;
फिल्म की कहानी मूल रामायण की कथा पर आधारित होंगी, जिसमे भगवान राम ,माता सीता , रावण ,हनुमान और अन्य प्रमुख पात्रों के जीवन और घटनाओं को दर्शाया जाएगा । फिल्म में उच्च गुणवत्ता वाले रोमांचक और संगीत का उपयोग किया जाएगा , जिससे दर्शकों को अद्वितीय सिनेमाई अनुभव मिलेगा ।
फिल्म का आधिकारिक ट्रेलर अभी तक रिलीज नहीं हुआ है , लेकिन एक कॉन्सेप्ट ट्रेलर उपलब्ध है ।
रामायण फिल्म में सनी देओल का किरदार _
सनी देओल फिल्म रामायण में भगवान हनुमान जी की भूमिका।निभाएंगे ।
सनी देओल को हनुमान जी के रूप में कास्ट करने के कारण :
1– दमदार और शक्तिशाली व्यक्तित्व – सनी देओल की शक्तिशाली बॉडी लैंग्वेज और दमदार आवाज उन्हें हनुमान जी की भूमिका के लिए परफेक्ट बनती है ।
2– एक्शन और इंटेंसिटी – हनुमान जी का किरदार साहस , शक्ति और भक्ति का प्रतीक हैं, सनी देओल की एक्शन इमेज और दमदार डायलॉग डिलीवरी इस रोल में जान डाल देगी ।
3– आक्रामकता और दृढ़संकल्प – हनुमान जी का चरित्र ,राक्षसों से युद्ध , श्रीराम के प्रति अटूट भक्ति और संकटमोचक के रूप में जाना जाता है । सनी देओल की इंटेंस परफॉर्मेंस इस भूमिका को जीवंत कर सकती है।
4– पैन – इंडिया अपील _ सनी देओल की देशभर में जबरजस्त फैन फॉलोइंग हैं ,जिससे फिल्म को एक बड़ा दर्शक वर्ग मिलेगा।
सनी देओल के हनुमान बनने पर दर्शकों की प्रतिक्रिया _
फैन इस कास्टिंग को लेकर काफी उत्साहित है , क्योंकि सनी देओल का एक्शन और दमदार डायलॉग के आवाज अदायगी हनुमान जी के वीर रूप को बेहतरीन तरीके से दिखा सकती है ।
क्या उम्मीद की जा सकती हैं
सनी देओल का "ढाई किलो का हाथ " और हनुमान जी की शक्ति और वीरता का मेल इस किरदार को यादगार बना सकता है।
रामायण रणवीर कपूर "फिल्म का बजट "
फिल्म का बजट 500 करोड़ रुपए से अधिक है , और इसे हिन्दी ,तमिल तेलगु सहित कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा ।
निष्कर्ष रामायण फिल्म:
यह का दृढ़ संकल्प ,दमदार लुक बेहतरीन एक्टिंग स्किल्स और पैन इंडिया स्टारडम उन्हें रावण के रोल के लिए बेस्ट चॉइस बनाता है ।
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित आगामी रामायण फिल्म का पहला भाग भगवान राम के जीवन के प्रारंभिक चरणों पर केंद्रित होगा।कहानी में अयोध्या के राजा दशरथ के पुत्रेष्टि यज्ञ ,श्री राम का जन्म , उनके बाल्यकाल की लीलाएं ,और सीता स्वयंवर तक की घटनाएं शामिल होंगी।यह भाग राम और सीता के विवाह के साथ समाप्त होगा।
मुख्य कलाकारों की सूची ।
भगवान राम – रणवीर कपूर
- सीता – साई पल्लवी
- लक्ष्मण : रवि दुबे
- हनुमान : सनी देओल
- रावण : यश
- दशरथ : अरुण गोविल
- कैकेई : लारा दत्ता
- मंथरा : शीबा चढ्ढा
- शूर्पणखा : रकुल प्रीत सिंह
- विभीषण: हरमन बावेजा
- इंद्र देव: कुणाल कपूर
- जटायु ( आवाज ) : अमिताभ बच्चन
फिल्म का बजट लगभग 835 करोड़ रुपए है,जिससे यह भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है।पहले भाग कि शूटिंग पूरी हो चुकी है ,और पोस्ट प्रोडक्शन कार्य जारी है।फिल्म के 2025 के अंत तक रिलीज की संभावना है।
Post a Comment