Storm onyx book _ by Rebecca Yarros 21 jaunuary release 2025 release books.स्टॉर्म ओनिक्स बुक लेखक रेबेका एरोज - Entertainment Edge 0.01 best ,all news movie

Storm onyx book _ by Rebecca Yarros 21 jaunuary release 2025 release books.स्टॉर्म ओनिक्स बुक लेखक रेबेका एरोज

 Storm onyx book _ by Rebecca Yarros 21 jaunuary release 2025 release books.स्टॉर्म ओनिक्स बुक लेखक रेबेका एरोज;



 Rebecca Yarros की" Onyx storm " उनके लोकप्रिय Empyrean श्रृंखला की तीसरी पुस्तक है,जो 21 जनवरी 2025 को प्रकाशित हुई थी।यह पुस्तक violet Sorrengali की यात्रा को जारी रखती है ,जो Basgiath War College में एक ड्रैगन राइडर बनने के लिए प्रशिक्षण ले रही है ।

पुस्तक का सारांश :

"Onyx storm "में violet उसके साथी  Basgiath War College से बाहर निकलकर नए सहयोगियों की तलाश में निकलते है ,ताकि आने वाली युद्ध के लिए ,समर्थन प्राप्त कर सके ।कहानी में रोमांस एक्शन और राजनीतिक  साजिश का मिश्रण है , जो पाठकों को बांधे रखता है ।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं ;


पुस्तक को पाठकों से मिश्रित समीक्षाएं मिली हैं ।कुछ ने इसे श्रृंखला की अब तक की सबसे सर्वेश्रेष्ठ पुस्तक बताया है ,जबकि अन्य ने इसे खींचा हुआ और अनावश्यक सामग्री से भरा माना है ।कई समीक्षकों ने नए पात्रों और स्थानों की अधिकता के कारण कहानी को जटिल और भ्रमित करने वाला बताया है ,इसके अलावा कुछ ने रोमांस और एक्शन दृश्यों के बीच संतुलन की कमी को ओर इशारा किया है ।

विवाद और आलोचना ;


कई समीक्षकों ने पुस्तक की लंबाई और अनावश्यक सामग्री पर सवाल उठाए हैं,यह सुक्षाव देते हुए कि कहानी को अधिक संक्षिप्त और केंद्रित किया जा सकता था,इसके अलावा, कुछ ने लेखक पर अपनी हुई बनाई दुनिया के नियमों को तोड़ने का आरोप लगाया है।जिससे कहानी की सुसंगतता प्रभावित होती है ।

सांस्कृतिक प्रभाव : 

"Onyx Strom " की रिलीज ने रोमेंटसी ( रोमांस और फैंटेसी का मिश्रण ) शैली में एक नई लहर पैदा की है ,जिससे यह शैली मुख्य धारा में और भी लोकप्रिय हो गई है ।पुस्तक की सफलता ने इस शैली के प्रति पाठकों की बढ़ती रुचि को दर्शाया है ।


पुस्तक किस पर लिखी गई है :


"Onyx Storm" ( Empyrean series #3 )  में  Rebecca Yarros  ने कई महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया है ,जिनमें से कुछ बिंदु निम्न है।


1_ युद्ध और रणनीति 

यह कहानी violet Sorrengali और Xaden Riorson 
की लड़ाई और उनके सामने आने वाली चुनौतियो के इर्द –गिर्द घूमती है।

० पुस्तक में विभिन्न गुटों के बीच राजनीतिक तनाव और सैन्य रणनीतियों पर ध्यान दिया गया है।
० युद्ध की क्रूरता और इससे प्रभावित होने वाले लोगों की मानसिक स्थिति को भी दर्शाया गया है।


2– रोमांस और रिश्ते;


० violet और Xaden के बीच संबंधों का और अधिक विकाश दिखाया गया है  ।

० प्रेम विश्वासघात ,त्याग और वफादारी जैसे विषयों को गहराई से दर्शाया गए है ।

० कुछ समीक्षकों ने कहा है कि इस पुस्तक में रोमांस पर पिछले भागो की तुलना में कम ध्यान दिया गया है।लेकिन यह अब भी एक महत्वपूर्ण त्वत्त बना हुआ हैं।


3– ड्रेगन और मैजिक सिस्टम ;

० यह पुस्तक Empyrean दुनिया मौजूद ड्रैगनो और उनके विशेष जादुई शक्तियों के बारे में और अधिक विस्तार से बताती है ।

० Violet और उसके साथियों के जादुई क्षमताओं का विस्तार दिखाया गया है।

० जादू की नई सीमाओं और इसके दुष्प्रभावों को भी जोड़ा गए है ।


 4– राजनीतिक साजिश और सत्ता संघर्ष  



० Onyx Storm  में Empyrean   की राजनीति गुप्त समझौतो और धोखे की कहानियां शामिल है ।

० पुस्तक में यह दिखाया गया है कि  कैसे विभिन्न गुट सत्ता के लिए  आपस में टकराते है और इससे Violet और उसके साथियों को क्या नुकसान होता है ।

० सत्ता के भूखे शाशको की चालबाजियों और उनसे निपटने की रणनीति पर भी फोकश किया गया है ।

5– Violet की मानसिक और शारीरिक चुनौतियां 


० Violet  न केवल बाहरी दुश्मनों से लड़ती हैं,बल्कि उसे अपने शारीरिक कमजोरी ( जो कि पहले की किताबों में बताई गई थी ) से भी जूझना पड़ता हैं।

० उसकी मानसिक स्थिति और एक नेता के रूप में उसके विकास पर भी ध्यान दिया गया है।

० कहानी में PTSD( Post Traumatic Stress Disorder)  चिंता और आत्मसंदेह जैसे मुद्दों को भी उजागर किया गया है ।


6– नई जगहें और संस्कृति  


० पुस्तक में Empyrean की नई जगहों को पेस किया गया है , जिससे दुनिया का विस्तार होता है ।

० अलग अलग समूहों की संस्कृतियों ,परंपराओं और उनके बीच की गहराई को दर्शाया गया है 


7– दोस्ती और वफादारी 


Violet और उसके साथियों के बीच की दोस्ती और आपसी विश्वास को एक महत्वपूर्ण विषय के रूप में दिखाया गया है।

० पुस्तक में यह भी बताया गया है कि विपरीत परिस्थितियों में दोस्ती और वफादारी कितनी महत्वपूर्ण होती हैं।



यह पुस्तक किसके लिए महत्वपूर्ण है Onyx Storm book__


Onyx Storm (Empyrean series #3)  उन पाठकों के लिए महत्वपूर्ण है जो निम्नलिखित श्रेणियों में आते है ।

1_ "Fourth Wing "और "Iron flame"  के प्रशंसक 

यदि आपने इंपीरियन सीरीज की पहली दो किताबें Fourth Wing और Iron flame पढ़ी है तो Onyx Storm पढ़ना आपके लिए जरूरी होगा ,क्योंकि यह कहानी को आगे बढ़ाती है।

० यह Violet और Xaden की यात्रा को और आगे नए अस्तर पर ले जाती है , और उनके आगे आने वाली नई चुनौतियों को उजागर करती है 

2– रोमांटिक फैंटेसी ( Romantasy )के शौकीन 


० यह पुस्तक रोमांस + फैंटेसी  श्रेणी में आती  है ,जिसमे रोमांटिक संबंधों के।साथ साथ एक गहरी और विस्तृत फैंटेसी दुनिया भी शामिल है 


निष्कर्ष : 
 Onyx Storm उन पाठकों के लिए  महत्वपूर्ण है ,जो Empyrean series के प्रशंसक है  ,रोमांटिक फैंटेसी और ड्रेगन की कहानियों पसंद करते है ।या फिर जटिल राजनीतिक साजिशों और शक्तिशाली महिला नायिकाओं वाली कहानी में रुचि रखते है ,यदि आप इन श्रेणियों में आते है तो  यह पुस्तक आपके लिए जरूरी पढ़ाई हो सकती है ।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.