शिन चान इंडियन सुपर मूवी ( Crayon Shin - chan the movie Super Magnificent gets on official indian release date)
क्रेयॉन शिन चान की नई भारतीय मूवी– "सुपर हॉट!द स्पाइसी कसूकाबे डांसर्स"
(Crayon Shin - chan the movie Super Magnificent gets on official indian release date)
क्रेयॉन शिन चान की आगामी फिल्म "सुपर हॉट! द स्पाइसी कसूकाबे डांसर्स "का हिंदी ट्रेलर हाल ही में जारी किया गया है। इस फिल्म में शिन चान और उसके दोस्त भारत की यात्रा पर जाते है, जहां वे भारतीय संस्कृति और परंपराओं से भरपूर रोमांचक अनुभव करते है।
क्रेयॉन शिन चान के नई भारतीय मूवी – "सुपर हॉट! द स्पाइसी कसूकाबे डांसर्स"
शिन– चान के फैंस के लिए खुशखबरी ! 2025 में आने वाली क्रेयॉन शिन –चान की नई फिल्म " सुपर हॉट !द स्पाइसी कसूकाबे डांसर्स" ( Super hot ! The spicy Kasukabe Dancers ) की कहानी भारत में आधारित होगी। यह पहली बार होगा जब शिन चान और उसके दोस्त भारत में रोमांचक सफर पर जाएंगे।
फिल्म की पूरी जानकारी :
1– फिल्म का नाम :
क्रेयॉन शिन चान "सुपर हॉट! द स्पाइसी कसूकाबे डांसर्स"
2– रिलीज डेट :
- जापान में रिलीज : अगस्त 2025
- भारत में रिलीज : आधिकारिक तारीख की घोषणा अभी बाकी है, लेकिन जल्द ही उपलब्ध होगी।
3– कहानी :
इस फिल्म में शिन चान और उसके दोस्त कसुकबे से भारत की यात्रा पर आते है। यहां वे एक डांस प्रतियोगिता में भाग लेते हैं, लेकिन इस दौरान उन्हें कई मजेदार और रोमांचक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। फिल्म में भारत की संस्कृति नाच ,गाना मसालेदार खाना और कई देसी ट्विस्ट देखने को मिलेंगे।
4– क्रेयॉन शिन चान ‘सुपर हॉट’ मूवी में "खास क्या" है।
भारतीय सेटिंग : पहली बार शिन चान की कहानी भारत में दिखाई जाएगी
डांस और म्यूजिक : फिल्म में बॉलीवुड स्टाइल के गाने और डांस होंगे
मजेदार कॉमेडी : शिन चान की मस्ती और शरारतें इस बार भारतीय अंदाज में देखने को मिलेंगी।
नई चुनौतियों : शिन चान और उसके दोस्तों को भारत में एक बड़ा मिशन पूरा करना होगा।
5– हिंदी ट्रेलर ;
क्रेयॉन शिन चान सुपर हॉट द स्पाइसी कसूकाबे डांसर्स की मूवी का ट्रेलर हिंदी में जारी कर दिया गया है।
दर्शकों की प्रतिक्रिया:
शिन चान के भारतीय प्रशंसको में इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह है शोशल मीडिया पर लोग। इसे लेकर चर्चा कर रहे है और ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रह है।
क्या यह फिल्म भारत में हिट होगी।:
क्रेयॉन शिन चान ,भारत में बहुत पहले से ही लोकप्रिय हैं। खासकर हिंदी डबिंग की वजह से ऐसे में भारत में बनी यह फिल्म जरूर एक बड़ा हिट हो सकती हैं ।
क्रेयॉन,शिन चान की पूरी कहानी( Shin Chan ki kahani):
परिचय :
क्रेयॉन शिन चान ( kreyaan Shin Chan) एक जापानी एनिमी( Anime) और मांगा ( Manga) सीरीज है, जिसे यशीटो ऊसुई ( Yoshito Usui) ने बनाया था। यह कहानी एक पांच साल के शरारती बच्चे, शिनोसुके नोहरा ( Shinnosuke Nohara) उर्फ शिन चान की है। जो अपने माता पिता और दोस्तों के साथ मजेदार और गड़बड़ियों से जिन्दंगी जीता है।
मुख्य किरदार:
1– शीनोसुके नोहरा ( Shin – Chan / Shin chan) –
- शिन चान एक 5 साल का बच्चा है ,जो अपनी शरारतों और मजाकिया हरकतों के लिए जाना जाता है।
- उसे चॉकलेट कार्टून और खूबसूरत लड़कियों से बहुत प्यार है।
- शिन चान अक्सर अपनी मां मित्सी को बहुत परेशान करता है और अपने पास हिरोशी की नकल उतरता है।
- वह "ऐ बाप रे!" और अरे वाह! जैसे मजेदार डायलॉग्स बोलता है।
2– मित्सी नोहरा ( Misae Nohara) मां
- शिन चान की मां, जो एक गृहिणी है।
- शिन चान की शरारतों से परेशान रहती है ,और उसे डांटती है ।
- पैसे बचाने की बहुत कोशिश करती है लेकिन शिन चान की हरकतों से खर्च हो जाता है।
3– हिरोशी नोहरा (Hiroshi Nohara) पापा
- शिन चान के पापा ,जो एक ऑफिस में काम करते हैं।
- उनके पैर से बदबू आती हैं ,जिसे लेकर शिन चान मजाक बनता है।
- वे हमेशा अपनी पत्नी मित्शी से डरते रहते है।
4– हिमावरी नोहरा ( Himawari Nohara) _ छोटी बहन
- शिन चान की छोटी बहन जिसे हिमा कहा जाता है।
- वह गहनों और खूबसूरत चीजों से बहुत आकर्षित होती है।
- वह भी शिन चान की तरह बहुत शरारती है।
5– शीरों ( Shiro ) पालतू कुत्ता–
० शिन चान का प्यारा सफेद रंग का कुत्ता ।
० बहुत समझदार और वफादार, लेकिन अक्सर उसे शिन चान भूल जाता हैं।
6– काज़ामा ,मंसाओं , निनि ,बो-चान शिन -चान के दोस्त :
- काज़ामा: होशियार और पढ़ाकू , लेकिन शिन चान की वजह से मुसीबत में पड़ता रहता है।
- मसाओ: डरपोक और रोने वाला लड़का
- निनि : लड़कियों की ग्रुप की लीडर, जो हमेशा शादी शुदा जिन्दंगी की बाते करती है।
- बो चान: शांत और रहस्यमई बच्चा , जिसे पत्थर इकठ्ठा करना पसंद है।
Post a Comment